उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को चारधाम यात्रा से बैन हटा दिया था। हाईकोर्ट ने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके श्रद्धालुओं को अनिवार्य कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के साथ यात्रा की अनुमति दी है।