inshorts

उत्तराखंड में 21 सितंबर से कक्षा 1 से पांचवीं तक के बच्चों के लिए दोबारा खुलेंगे स्कूल

उत्तराखंड सरकार ने घोषणा कर बताया है कि कक्षा 1 से पांचवीं तक के बच्चों के लिए राज्य में 21 सितंबर से दोबारा स्कूल खुलेंगे। दिनभर में केवल 3 घंटे ही कक्षाएं होंगी इसलिए बच्चों को स्कूल में टिफिन (खाना) लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही इन कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।