उत्तराखंड में 3 दिनों में गुलदार के हमले से हुई 3 लोगों की मौत, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य में गुलदार के हमलों के चलते सरकार को इस मामले में एक्सपर्ट कमिटी बनाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बीते 3 दिनों में उत्तराखंड में गुलदार के हमले से 3 लोगों की मौत हुई है। कोर्ट ने सरकार को 2 हफ्तों के अंदर मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।