उत्तराखंड में 4 वर्षीय बच्ची पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला, चेहरे पर आईं गंभीर चोटें

देहरादून (उत्तराखंड) में एक 4 वर्षीय बच्ची पर जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मां के साथ सड़क पर जा रही बच्ची पर कुत्ता हमला करते दिख रहा है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।