धारचूला (उत्तराखंड) में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर एसबीआई बैंक के एक गार्ड ने ब्रांच मैनेजर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद आग बुझाकर घायल शख्स को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।