उत्तराखंड में ओमीक्रॉन वैरिएंट के बीच ​आज से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगेगा रात्रि कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोविड-19 के नए ओमीक्रॉन वैरिएंट के नियंत्रण हेतु आज से नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया, "नाइट कर्फ्यू रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और ज़रूरी कार्यों के लिए आवागमन की छूट मिलेगी।" राज्य में ओमीक्रॉन का फिलहाल एक ही मामला आया है।