उत्तराखंड में चमोली के जंगल में आग लगाने के आरोप में बिहार के 3 लोग हुए गिरफ्तार

चमोली (उत्तराखंड) के जंगल में आग लगाने और वनाग्नि को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में युवक कह रहा है, "हमारा काम है आग लगाना और आग से खेलना।" बकौल आरोपी, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए वीडियो अपलोड किया था।