उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 64 हुई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान इस बार अब तक मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। केदारनाथ धाम में 27, बद्रीनाथ धाम में 21, यमुनोत्री धाम में 13 और गंगोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, हाइपोथर्मिया और हार्ट अटैक श्रद्धालुओं की मौत के मुख्य कारण हैं।