inshorts

उत्तराखंड में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बने कानून को और सख्त किया जाएगा: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में कहा कि राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बनाए गए कानून को और सख्त किया जाएगा। धामी ने आगे कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के मामलों की जानकारी जुटाई जाएगी और पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।