उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले प्रत्याशी द्वारा बांटी गई शराब के कथित सेवन से 6 की मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड) में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के एक उम्मीदवार द्वारा बांटी गई शराब के कथित सेवन से पिछले तीन दिनों में कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रत्याशी के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।