उत्तराखंड में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 9 वर्षीय बच्चे को काटा, मालिक पर केस दर्ज

हरिद्वार (उत्तराखंड) में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसके हाथ व पेट पर काट लिया। बच्चे के पिता ने बताया, "बच्चा अपनी बुआ के घर पर अपने दोस्तों संग पढ़ाई कर रहा था तभी कुत्ते ने उस पर हमला किया।" पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया।