उत्तराखंड में बादल फटने, भूस्खलन समेत भारी बारिश संबंधी घटनाओं में हुई 20 से अधिक मौतें

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, राज्य में बादल फटने, भूस्खलन समेत भारी बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक 24-25 मौतें हुई हैं और सर्वाधिक मौतें नैनीताल ज़िले में हुई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा कि लोग घबराएं नहीं, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।