उत्तराखंड में बारिश संबंधी घटनाओं में मृतकों की संख्या हुई 64, शाह ने किया हवाई सर्वे

उत्तराखंड में पिछले दिनों भारी बारिश के चलते आकस्मिक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या 64 हो गई है और 5 लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।