उत्तराखंड में बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; सामने आईं तस्वीरें
रुद्रपुर (उत्तराखंड) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें एक बिजली के खंभे के बॉक्स पर अजगर सांप दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, अजगर को देखने के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने पत्थर मारकर उसे गिराने की कोशिश की थी और बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर नज़दीकी जंगल में छोड़ दिया था।