inshorts

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच नाले में गिरी कार, 2 लोग थे सवार; एक को बचाया गया

देहरादून (उत्तराखंड) में गुरुवार रात भारी बारिश के बीच एक कार नाले में गिर गई जिसमें 2 लोग सवार थे। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर लिया जबकि एसडीआरएफ जवान दूसरे व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 11 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।