उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रिज़ॉर्ट में नदी का पानी घुसने पर फंसे 200 लोग, बचाए गए

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के बीच नैनीताल स्थित जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क के पास लेमन ट्री रिज़ॉर्ट में कोसी नदी का पानी घुस गया जिसके बाद वहां फंसे 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरतलब है, राज्य में भूस्खलन समेत भारी बारिश संबंधी घटनाओं में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।