उत्तराखंड में पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित के रिज़ॉर्ट से 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता के लापता होने के बाद पुलिस ने पुलकित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पूछताछ में आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात स्वीकारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को 'जघन्य' बताया।