रुड़की (उत्तराखंड) में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन से 'रील' बनाने के दौरान इंजीनियरिंग की एक छात्रा ट्रेन से टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपनी एक सहेली के साथ रील बना रही थी। बकौल पुलिस, छात्रा रुड़की में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।