उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के बीच बुधवार को रोकी गई चार धाम यात्रा
उत्तराखंड पुलिस ने बताया है कि लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के मद्देनज़र 3 मई (बुधवार) को चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। रुद्रप्रयाग के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम के श्रद्धालुओं से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी का वीडियो भी सामने आया है।