inshorts

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

उत्तराखंड में सोमवार सुबह सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल 632 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें से कुल 152 निर्दलीय हैं। राज्य के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर ज़िले की खटीमा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।