उत्तराखंड में स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की हुई मौत, सीएम धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के चंपावत ज़िले में बुधवार को एक प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की छत गिरने से एक 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई व 3 अन्य छात्र घायल हो गए। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक छात्र के परिवार को ₹2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।