उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन के बाद भारतीय नौसेना के 5 पर्वतारोही लापता

उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए निकला भारतीय नौसेना का दल शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसके बाद इसके 5 सदस्य लापता हैं। नौसेना ने कहा, "ज़मीनी बचाव दल और सेना, वायुसेना व राज्य आपदा मोचन बल के हेलीकॉप्टर्स द्वारा बचाव व खोजी अभियान चलाया जा रहा है।" इस दल में कुल 20 सदस्य थे।