उत्तराखंड सरकार ने राज्य में लागू कोविड-19 कर्फ्यू को 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 19 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा, संक्रमण में कमी को देखते हुए विवाह समारोहों में मैरिज-हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है।