सीएसके के रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 165-रन की साझेदारी की जो आईपीएल इतिहास में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड (157-रन) कैमरन वाइट और कुमार संगाकारा (डेक्कन चार्जर्स) के नाम था जो उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2012 में बनाया था।