उद्घाटन से पहले J&K में सजे-धजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज की तस्वीरें हुईं जारी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज 'चिनाब ब्रिज' के उद्घाटन से पहले उसकी ताज़ा तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ब्रिज सजा-धजा दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "6 जून का दिन जम्मू-कश्मीर के भाइयों-बहनों के लिए खास दिन है। चिनाब ब्रिज से जम्मू व श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी सुधरेगी।"