उद्यमी ने कहा- घर पर आराम कर रहा होता हूं व FASTag से पैसे कट जाते हैं; NETC ने दिया जवाब
पंजाब के एक उद्यमी ने कहा है कि वह घर पर आराम कर रहा होता है और उसके फास्टैग अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। उद्यमी ने ट्वीट किया, "इस महीने उस रूट पर गया भी नहीं…चल क्या रहा है?" इसपर फास्टैग एनईटीसी ने कहा, "गलत कटौती की समस्या को...रिपोर्ट करने के लिए...बैंक के कस्टमर सर्विस डेस्क से संपर्क करें।"