उदय कोटक व उनके परिवार ने मुंबई में खरीदी ₹202 करोड़ की प्रॉपर्टी

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक और उनके परिवार ने मुंबई के वर्ली सी फेस एरिया में ₹202 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने ज़ैपकी के हवाले से बताया कि परिवार ने इसके लिए ₹12 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। वर्तमान में उदय कोटक कंपनी में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।