थाई यूट्यूबर 'जस्टकेथ' ने उदयपुर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स उन्हें परेशान करता दिख रहा है। वीडियो में नज़र आया कि शख्स ने उनसे पहले फोटो की मांग की और फिर कहा, "वन किस, लिप किस प्लीज।" इस घटना के बाद भारत में विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं।