उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को लेकर मोबाइल इंटरनेट सेवा की गई बंद, स्कूलों में हुई छुट्टी
उदयपुर (राजस्थान) में 2 छात्रों में चाकूबाज़ी होने के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव को लेकर ज़िले में शुक्रवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटों तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ज़िले के स्कूलों में शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।