उदयपुर की घटना के आरोपियों का अन्य देशों से संपर्क होने का पता चला है: राजस्थान सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की घटना को लेकर बताया है, "पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है।" उन्होंने बताया, "दोनों आरोपियों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है...अब आगे की जांच एनआईए द्वारा की जाएगी।"