उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन, हुआ पथराव

उदयपुर (राजस्थान) में दर्जी कन्हैया लाल की गर्दन काटकर हत्या किए जाने के खिलाफ गुरुवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान पथराव भी हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति की अपील करते हुए कहा, "प्रदेशवासी अशांति फैलाने और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं।"