राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन अग्रवाल ने उदयपुर (राजस्थान) में एक टेलर की गर्दन काटकर हत्या करने वाले दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के दौरान का वीडियो मंगलवार रात को ट्वीट किया था। अग्रवाल ने लिखा, "पुलिस ने मौके पर ही खातिरदारी की...अभी और भी खातिरदारी होनी है।" गौरतलब है, दोनों आरोपी राजसमंद से गिरफ्तार किए गए थे।