उदयपुर में शख्स की गर्दन काटकर हत्या करने में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुताबिक, उदयपुर में शख्स की गर्दन काटकर हत्या करने में शामिल दोनों आरोपियों को राजसमंद ज़िले से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उदयपुर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू का एलान हो गया है जो आज रात 8 बजे से शुरू होकर अगले आदेश तक प्रभावी होगा। उदयपुर में भारी पुलिस बल तैनात है।