एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर (राजस्थान) में गर्दन काटकर हत्या किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा, "उदयपुर में हुई क्रूर हत्या निंदनीय है...ऐसी हत्या को...कोई डिफेंड नहीं कर सकता।" बकौल ओवैसी, "कोई...कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता...हम मांग करते हैं...कि राज्य सरकार सख्त-से-सख्त कार्रवाई...करे।"