उदयपुर हत्याकांड की जांच संभालेगी एनआईए, इंटरनैशनल लिंक्स की होगी जांच: केंद्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने बताया है कि मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैया लाल की गर्दन काटकर की गई हत्या के मामले की जांच संभालने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री के कार्यालय ने बताया कि इसमें किसी भी संगठन की भागीदारी और इंटरनैशनल लिंक्स की गहनता से जांच की जाएगी।