उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने वाले 5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा आउट-ऑफ-टर्म प्रमोशन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुई टेलर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले 5 पुलिसकर्मियों को आउट-ऑफ-टर्म प्रमोशन देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपियों को 4 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, टेलर की हत्या बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर हुई थी।