उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों पर कोर्ट के बाहर भीड़ ने किया हमला; वीडियो सामने आया

जयपुर की एनआईए कोर्ट में शनिवार को पेश किए गए उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी कोर्ट के बाहर आरोपियों को वैन की ओर ले जाते और उस दौरान भीड़ उनके कपड़े फाड़ती दिख रही है। चारों आरोपियों को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा गया है।