राजस्थान के डीजीपी एम.एल. लाठर ने बताया है कि उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी गौस मोहम्मद के पाकिस्तान के इस्लामिक संगठन दावत-ए-इस्लामी से लिंक मिले हैं। उन्होंने कहा, "गौस मोहम्मद 2014 में कराची गया था।" उन्होंने आगे बताया कि 2 मुख्य आरोपियों के संपर्क में रहने वाले 3 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।