उदयपुर हत्याकांड के पीड़ित टेलर कन्हैया लाल का किया गया अंतिम संस्कार

उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैया लाल की दो लोगों द्वारा गर्दन काटकर हत्या किए जाने के बाद बुधवार को पीड़ित का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच कन्हैया लाल की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि मंगलवार को इस घटना के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे।