उदयपुर हत्याकांड के बाद आईजी व एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

राजस्थान में दो लोगों द्वारा एक दर्ज़ी की गर्दन काटकर हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार को उदयपुर के आईजी और एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आईजी हिंगलाज दान को आईजी (नागरिक अधिकार) बनाया गया जबकि एसपी मनोज कुमार को कोटा में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी की दूसरी बटालियन का भार सौंपा गया है।