इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने एक नोटिस में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या को बढ़ावा देने, महिमामंडित करने या इसे सही ठहराने वाला कंटेंट हटाने को कहा है। मंत्रालय ने कहा, "ऐसा कंटेंट हटाए जाने की ज़रूरत है ताकि सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी और व्यवधान को रोका जा सके।"