उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एलान किया कि वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। उद्धव ने फेसबुक लाइव के दौरान बताया कि वह एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं।