उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा: बजाज के निधन पर पीएम मोदी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, "उनका (बजाज) करियर देश के कॉर्पोरेट सेक्टर के उदय और जन्मजात ताकत को दर्शाता है।" वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "राहुल जी को कॉमर्स व उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा।"