जम्मू कश्मीर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 2 की मौत, 15 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार सुबह पेचौंड से रामनगर जा रही यात्री बस गुल्ली गाला के पास खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला और छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए। छह की हालत गंभीर है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली है।

Load More