बांग्लादेश में स्कूल की बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान के क्रैश होने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की एक टीचर ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैंने छोटे बच्चों को भागते देखा...उनके शरीर में आग लगी हुई थी। उन छोटे बच्चों के चेहरे मेरी आंखों के सामने घूम रहे हैं।"