भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा है, "मैंने उन्हें करीब से देखा है वह बहुत मेहनत करते हैं।" उन्होंने कहा, "पिछले 4 सालों में उन्होंने टीम को 4 आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया है।" गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित को 'मोटा' कहा था।