inshorts

उन्होंने अपने भाई से शादी नहीं कर ली थी? हमें सिखा रही हैं: भारत विरोधी सांसद इल्हान पर ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चार्ली कर्क की हत्या पर सांसद इल्हान उमर के बयान के बाद कहा है, "उन्होंने अमेरिकी नागरिकता के लिए अपने भाई से शादी नहीं कर ली थी?...अब वह हमें अमेरिका को चलाना सिखा रही हैं।" भारत-विरोधी माने जाने वालीं इल्हान अपने भाई से शादी करने की खबरों को 2016 में गलत बता चुकी हैं।