उन्होंने कमिटमेंट किया तो पूरा करेंगे: व्हीलचेयर पर द्रविड़ के पिच निरीक्षण पर मांजरेकर

आरआर के हेड कोच राहुल द्रविड़ के व्हीलचेयर पर बैठकर पिच का निरीक्षण किए जाने को लेकर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने प्रतिक्रिया दी है। संजय ने कहा, "यह राहुल द्रविड़ हैं। अगर उन्होंने कमिटमेंट किया है तो जो भी हो उसे पूरा करेंगे।" उन्होंने कहा, "राहुल मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और आपको उनसे बेहतर कोई इंसान नहीं मिलेगा।"