उनके जैसा दोस्त खोना बहुत दुखद है: रतन टाटा के निधन पर नारायण मूर्ति
इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "रतन टाटा जैसा दोस्त खोना बहुत दुखद है।" उन्होंने कहा, "एक बार मैं अपनी बेटी को उनके पास ले गया था और उन्होंने उसके साथ तीन घंटे बिताए व धैर्य, दिलचस्पी और स्पष्टता के साथ उसके हर सवाल का जवाब दिया।"