उनके जज़्बे को सलाम: भारत की महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत पर राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की जीत को लेकर कहा है, "टूर्नामेंट में अपराजित रहने वाली इन लड़कियों ने दिखा दिया है कि भारत की महिलाएं चुनौतियों पर विजय पा रही हैं।" उन्होंने कहा, "उत्कृष्टता के हर क्षेत्र में मज़बूत हो रही हैं। मैं भारत की इन बेटियों की अदम्य भावना को सलाम करती हूं।"